प्रधान संघ अध्यक्ष कसमंडा ने स्वेच्छा से अपने पद से दिया त्याग पत्र
प्रधान संघ अध्यक्ष कसमंडा ने स्वेच्छा से अपने पद से दिया त्याग पत्र
संवाददाता महेंद्र कुमार
विकासखंड कसमंडा के प्रधान संघ अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह ने स्वेच्छा से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया उन्होंने समस्त ग्राम प्रधानों को अपने लेटर पैड के माध्यम से सूचित किया कि मैं अपने अध्यक्ष प्रधान संघ कसमंडा अपने व्यस्ततम समय निजी कार्यों के जिम्मेदारियों के चलते मुझे इस पद का निर्वहन करने में कठिनता आ रही है समय न होने के कारण मैं इस पद के दायित्व से मुक्त हो रही हूं तथा सभी प्रधान साथियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अपनी बैठक करके यह दायित्व पुनः किसी सक्षम प्रधान साथी को दिया जाए जिससे सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहे एवं ग्राम प्रधानों को होने वाली समस्याओं में कोई दिक्कत ना हो। समय समय पर हम अपना साथ देती रहूंगी।यह जानकारी प्रधान संघ अध्यक्ष के पति वैभव सिंह ने दी।
Post a Comment