नई दिल्ली नितिन गडकरी ने कहा किसानों के बनाए इथेनॉल से चलेंगे वाहन
लखनऊ नई दिल्ली नितिन गडकरी ने कहा किसानों के बनाए इथेनॉल से चलेंगे वाहन
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाद दाता प्रवीण सैनी
पांच साल में डीजल पेट्रोल का होगा काम खतम
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अय ऐसा बयान दिया है, जिस पर लोग हैरान होने के साथ खुरा भी हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि अगर 60 फीसदी इथेनॉल और चालीस फीसदी बिजली का उपयोग किया जाता है पेट्रोल पंद्रह रुपए प्रति लीटर पर उपलब्ध हो सकता है। इससे प्रदूषण भी खत्म होगा साथ ही फ्यूल इंपोर्ट को भी कम किया जा सकेगा नितिन गडकरी ने कहा कि किसान अब अन्नदाता ही नहीं जो दाता भी बनेगा अगस्त महीने में टोयोटा कंपनी की गाड़ियों को लॉन्च कर रहा हूँ ये सभी गाड़ियाँ किसानों की और से तैयार इथेनॉल पर चलेंगी साठ फीसदी इथेनॉल और चालीस फीसदी बिजली उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो पंद्रह रुपए लीटर पेट्रोल का भाव होगा उन्होंने कहा कि जब इथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी तो कम खर्च की वजह से जनता का भला होगा किसानों का श्री भला होगा। साथ ही देश का भी भला होगा मौजूदा समय में फ्यूल इंपोर्ट सोलह लाख करोड़ रुपए का है इथेनॉल के इस्तेमाल से इसे कम किया जा सकेगा तो ये पैसा बाहर भेजने की बजाय किसानों के घर जाएगा किसान भी खुशहाल रहेंगे दरअसल इथेनॉल का उत्पादन गन्ने से होता है और भारत में लाखों गन्ना किसान हैं जिनकी रोजी-रोटी का जरिया यही है उन्होंने कहा कि किसान आज न केवल अन्नदाता हैं बल्कि इथेनॉल और सौर ऊर्जा का उत्पादन कर ऊर्जा दाता भी हैं केंद्रीय मंत्री की मानें तो देश में टू-व्हीलर से लेकर सभी तरह की गाड़ियां आने वाले दिनों में इथेनॉल से चलेंगी
पाच साल में पेट्रोल-डीजल को कहेंगे अलविदा
नितिन गडकरी का कहना है कि सरकार ने आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है उन्होंने पांच साल मैं पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल को खत्म करने का बीड़ा उठाया है जिस पर तेजी से काम हो रहा है इसलिए फ्लेक्सी इंजन और इलेक्ट्रिक कारों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है गडकरी ने फ्लेक्स फ्यूल कंपैटिबल इंजन बनाने के लिए ऑटोमोबिल कंपनियों को निर्देश दिया है सबकुछ बैंक रहा तो आने वाले कुछ वर्षों में भारतीय सड़कों पर पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण वाले फ्यूल से चलने वाली गाडियां दौड़ने लगेगी

Post a Comment