रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर निघासन खीरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रामाधीन इंटर कॉलेज बम्हनपुर निघासन खीरी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पंकज गुप्ता और राजा प्रताप विक्रम शाह इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल मदन गोपाल वर्मा मौजूद रहे।
श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी (लखनऊ मण्डल) निघासन लखीमपुर खीरी
छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें झांकी, एकांकी, भाषण और नृत्य शामिल थे। अंशदीप, चांदनी, विशाखा, शिफा आनिया और अंशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल राज बहादुर राम ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों और शिक्षकों के लिए अपने अनुभव साझा करने का एक अच्छा मंच है।
इस अवसर पर कई शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे, जिन्होंने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। यह आयोजन छात्रों के लिए एक यादगार अनुभव था और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान किया।

Post a Comment