Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अवैध मिट्टी खनन का बेलगाम कारोबार: पुलिस की नाक के नीचे हो रही लाखों की लूट

अवैध मिट्टी खनन का बेलगाम कारोबार: पुलिस की नाक के नीचे हो रही लाखों की लूट



श्री न्यूज 24 से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी (लखनऊ मण्डल)लखीमपुर खीरी 


तिकुनियां लखीमपुर खीरी 

तस्वीर बयां कर रही है कि कैसे तिकुनिया-खीरी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार बेलगाम हो गया है। क्षेत्र के कई गांवों और मुख्य मार्गों के आसपास बिना किसी वैध अनुमति के बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन किया जा रहा है, और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।



बिना नंबर प्लेट, बिना रॉयल्टी पर्ची के चल रहीं ट्रॉलियां


ट्रैक्टर और ट्रॉलियां बिना नंबर प्लेट, बिना रॉयल्टी पर्ची और क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर चलाई जा रही हैं। यह न केवल सरकारी राजस्व की चोरी है, बल्कि इससे सड़कों और आसपास के क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंच रहा है।


पुलिस की नाक के नीचे हो रही लूट


ताज्जुब की बात है कि तिकुनिया कोतवाली की चंद दूरी पर स्थित टायर चौराहे पर पुलिस के लोग बैठे रहते हैं, लेकिन उन्हें इस अवैध कारोबार की खबर नहीं है। यह सवाल उठाता है कि क्या पुलिस की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार चल रहा है?


कब तक चलेगा यह अवैध कारोबार?


अब समय आ गया है कि प्रशासन इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रशासन ऐसा कर पाएगा, या फिर यह अवैध कारोबार इसी तरह चलता रहेगा?

कोई टिप्पणी नहीं