लखनऊ नई दिल्लीआखिर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में क्या है चंद्रयान तीन की लैंडिंग से पहले जानें सबकुछ
लखनऊ नई दिल्लीआखिर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में क्या है चंद्रयान तीन की लैंडिंग से पहले जानें सबकुछ
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
भारत का चंद्रयान तीन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए तैयार है तेईस अगस्त की शाम आई एस आर ओ इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराएगा जिस पर पूरी दुनिया का नजर टिकी है आखिर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में ऐसा क्या है जो दुनियाभर के वैज्ञानिकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, आइये जानते हैं वैज्ञानिक मानते हैं कि चंद्रमा पर इतने गहरे गड्ढे भी हैं जहां अरबों वर्षों से सूरज की रोशनी नहीं पहुंची है इन क्षेत्रों में तापमान आश्चर्यजनक रूप से माइनस डिग्री सेल्सियस फारेनहाइट तक गिर जाता है यहां चंद्रमा की सतह को गर्म करने वाला कोई वातावरण नहीं है चंद्रमा की इस पूरी तरह अज्ञात दुनिया में किसी भी इंसान ने कदम नहीं रखा है नासा के मुताबिक चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव रहस्य विज्ञान और उत्सुकता से भरा है दक्षिणी ध्रुव की स्पेस रेस में आखिर क्या खास है बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोई अचरज की बात नहीं है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के लिए एक तथाकथित स्पेस रेस अंतरिक्ष दौड़ चल रही है यह स्थान भूमध्य रेखा के आसपास उस स्थान से बहुत दूर है जहां अमेरिकी मिशन अपोलो लैंड हुआ था इसरो से पहले रूस का चंद्र मिशन लूना पच्चीस चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने वाला था लेकिन बीस अगस्त को वह चंद्रमा पर हादसे का शिकार हो गया और मिशन फेल हो गया भारत चंद्रमा के अंधेरे वाले क्षेत्रों का पता लगाने के लिए जापान के साथ एक ज्वाइंट लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन मिशन की योजना भी बना रहा है चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव वैज्ञानिकों को खोज के लिए इतना क्यों आकर्षित कर रहा है वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका प्रमुख कारण 'पानी' है
Post a Comment