Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उमर वैश्य परिवार की महिलाओं ने भारतीय सेना को भेजी राखी

उमर वैश्य परिवार की महिलाओं ने भारतीय सेना को भेजी राखी



तेजीबाज़ार- (जौनपुर)

उत्तर प्रदेश के उमर वैश्य परिवार की महिला मंडल की बहनों द्वारा भारतीय सुरक्षा में लगे हुए देश के जवानों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई के साथ पवित्र राखी भेजी गयी।



उपरोक्त अवसर पर महिला मंडल के सदस्यों द्वारा जिला उमर वैश्य समाज के महामंत्री डॉ0राकेश कुमार  व राजकुमार नेताजी, समाजसेवी विश्वामित्र गुप्ता का सहयोग मिला। विश्वामित्र ने महिला मंडल की पदाधिकारी का हौसला बढ़ाते हुए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें स्नेह भरी बधाई दिया, इसी क्रम में जिलामीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता पत्रकार ने समाजसेवी महिलाओं द्वारा किये गये इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना किया।

ऊमर वैश्य महिला मण्डल को अपना सहयोग प्रदान करते हुए मुंगरा बादशाहपुर डाकघर में जाकर रक्षाबंधन का पैकेट तथा बधाई संदेश को देश के सेनाओं को भेजने का कार्य किया।

इस दौरान सृष्टि पैलेस प्रांगण में महिला मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता, महामंत्री प्रिया गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीमा गुप्ता, नूतन गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सत्यभामा गुप्ता, ममता गुप्ता, बीना गुप्ता, दिव्या गुप्ता आदि मौजूद रही।।

कोई टिप्पणी नहीं