Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया - डॉक्टर शशि थरूर

जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया - डॉक्टर शशि थरूर




दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप

स्वतंत्र पत्रकार 

कांग्रेस सांसद डॉक्टर शशि थरूर का कांग्रेस वर्किंग कमिटी का सदस्य बनने पर प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने किया ज़ोरदार स्वागत।


कार्यक्रम में पूरे इंडिया एलाइंस को एक साथ मिलकर लड़ने का संदेश दिया डॉक्टर शशि थरूर ने।


नई दिल्ली। ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस उत्तर प्रदेश पश्चिम ने कांग्रेस पार्टी के नेता डॉक्टर शशि थरूर का उनके आवास पर जोरदार स्वागत किया, डॉक्टर शशि थरूर के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रोफेशनल कांग्रेस की उत्तर प्रदेश पश्चिम इकाई ने प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद डॉ शशि थरूर के कांग्रेस वर्किंग कमेटी में चुने जाने पर एक कार्यक्रम उनके आवास पर आयोजित किया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रोफेशनल कांग्रेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अलीम जवेरी ने किया। इस अवसर पर प्रोफेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक ओवैस अली खान ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ शशि थरूर को बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस के कई और दिग्गज राजनेता कार्यक्रम में मौजूद थे, जिनमें मुख्य तौर पर लोकसभा सांसद जसवीर सिंह गिल, सलमान सोज, संदीप दीक्षित, जरिता  लैतफलांग ने कार्यक्रम में शिरकत की। 


इस अवसर पर कांग्रेस नेता डॉ शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी को और पूरे इंडिया एलाइंस को एक साथ मिलकर लड़ने का संदेश दिया, उन्होंने कहा जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया। ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस उत्तर प्रदेश पश्चिम के पदाधिकारी अमिताभ निगम (अध्यक्ष ऊ प्र पश्चिम)

रजनी बागी (उपाध्यक्ष) रोहित सपरा (सचिव) नवनीत शर्मा (समन्वयक आउटरीच) सीए विनय मित्तल (समन्वयक वित्तीय सेवा), दानिश खान, अलका सिंह, मिननी सिन्हा आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं