Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली अलीगढ़ देने वाला लेने वाले को अपने से बड़ा मानता है तब वास्तव मे त्याग धर्म सफल होता है

 रायबरेली अलीगढ़ देने वाला लेने वाले को अपने से बड़ा मानता है तब वास्तव मे त्याग धर्म सफल होता है



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


अलीगढ़ त्याग शब्द से ही पता लग जाता है कि इसका मतलब छोडना है और जीवन को संतुष्ट बना कर अपनी इच्छाओं को वश में करना है उत्तम त्याग अत्यंत महत्वपूर्ण धर्म है औऱ हमें त्याग व दान करते रहना चाहिए दान चार प्रकार का होता है औषधि दान शास्त्र दान अभय दान एवं आहार दान  निर्धन की सहायता कर धन का सदुपयोग किया जा सकता है,उक्त विचार खिरनी गेट स्थित श्री लख्मीचंद पांड्या खण्डेलवाल दिगम्बर जैन मंदिर मे इंदौर से पधारे पण्डित प्रवीण जैन ने दसलक्षण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म पर व्यक्त किये उन्होंने कहा कि आज बात त्याग की हैं और त्याग के दो रूप हैं एक सर्वस्व और दूसरा अंश जो सर्वस्व को त्यागता हैं,वह साधु होता हैं जबकि साधुता हमारे भीतर तभी अभिव्यक्त होती हैं प्रकट होती हैं जब हम सर्वस्व त्यागते हैं सर्वस्व में धन-संपत्ति घर-परिवार तो हैं ही शरीर का मोह भी छूटता हैं सब त्यागने के बाद हम अपने आप से अपना संबंध जोड़ पाते हैं वह सर्वस्व त्यागलेकिन आप गृहस्थ होगृहस्थ सर्वस्व नहीं त्याग सकता क्योंकि उसके लिए उसकी गृहस्थी हैं उसके ऊपर उसके स्वयं का परिवार का,कुटुंब का समाज का और देश का बहुत बड़ा दायित्व हैं जिम्मेदारी हैं कर्तव्य हैं जिसका उसे अनुपालन करना हैं,सब का निर्वाह करना हैं तो यहाँ गृहस्थों के लिए कहा गया है अंश का त्याग करो सर्वस्व को त्यागने का नाम त्याग हैं और अंश को छोड़ने का नाम दान हैं यहां पर पहले प्रात:मंदिर में अभिषेक शांति धारा सामूहिक पूजन आदि संपन्न हुई  शान्तिधारा करने का सौभाग्य राहुल जैन आयुष जैन अमरोहा परिवार एवं प्रद्युम्न कुमार जैन परमेष्टि जैन प्रमेन्द्र जैन सत्यम जैन परिवार को प्राप्त हुआ।यहां दोपहर में श्री पार्श्वनाथ  दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत मे प्रतिष्ठाचार्य राकेश के सानिध्य मे चल रहे दस दिवसीय श्री तत्वार्थसूत्र महामण्डल विधान मे शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रदीप जैन दीपक जैन जैन प्लास्टिक परिवार विजय कुमार जैन सीमा जैन पारस स्टेशनरी परिवार  राजीव जैन सुमन जैन परिवार वीरेंद्र जैन मनोरमा जैन परिवार को प्राप्त हुआ।सायंकालीन संगीतमय आरती भजन एवं दिगम्बर जैन महासमिति इकाई संख्या एक द्वारा मेधावी छात्र छात्रा अलंकरण समोराह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा ग्यारह तक के बच्चों ने अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण की उन सभी बच्चों को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगवीर किशोर जैन पूर्व एमएलसी मुख्य अतिथि अशोक कुमार सरोहा प्रधान आयकर आयुक्त विशिष्ट अतिथि मुकेश अग्रवाल आयकर अधिकारी एवं प्रयोजक राजीव जैन पाटनी नीरू जैन पाटनी सागर जैन पाटनी प्रगति जैन पाटनी रहे औऱ सभी अतिथियों का समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार जैन गढ़ी,मंत्री अम्बुज जैन कोषाध्यक्ष  नीरज जैन ने माला प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित कियाकार्यक्रम का संचालन अंशुल जैन ने किया जबकि इस अवसर पर राजीव जैन  संजीव जैन पाटनी अनिल जैन एवं भारी संख्या मे जैन समाज के लोग उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं