Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ला का प्रथम जनपद आगमन पर रास्ते में कई जगहों पर किया गया जोरदार स्वागत

 भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर राजेश शुक्ला का प्रथम जनपद आगमन पर रास्ते में कई जगहों पर किया गया जोरदार स्वागत



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़

 विनय शुक्ला 


कमलापुर सीतापुर ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजेश शुक्ला को सीतापुर जनपद का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है नव नियुक्त भाजपा  जिलाध्यक्ष  सीतापुर राजेश कुमार शुक्ला का जनपद में प्रथम आगमन पर लखनऊ से सीतापुर तक कई जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।कस्बा कमलापुर मे पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा अलग अलग दो स्थानों पर ढ़ोल नगाड़ों के साथ फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कमलापुर अमर बाजपेई सहित भाजपा समर्थकों द्वारा स्वागत स्वागत किया गया। वही पर बड़ा  चौराहे के समीप  ग्राम प्रधान महोली धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ो समर्थकों द्वारा फूल माला पहनाकर वा स्मृति चिन्ह देकर  जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौकेपर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप को  जिलाध्यक्ष समझे यह कहते हुए सभी पार्टी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए सीतापुर के लिए रवाना हो गए ।सुरक्षा व्यवस्था मे थानाध्यक्ष कमलापुर जितेन्द्र कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज अतुल शुक्ला सहित पूरे दल बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर   पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, पूर्व प्रचारक गोकरन नाथ मिश्र, जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ल जिला उपाध्यक्ष आशा शर्मा,अरविंद तिवारी राजेंद्र पाण्डेय, मेहुल कुमार यादव, अभिषेक शुक्ल,इंद्र मोहन पिन्टू मिश्र,आदर्श पाण्डेय, श्रीगोपाल शुक्ल,  लालता वक्श सिंह शत्रोहन यादव जवाहरलाल शुक्ल लक्ष्मीकांत अवस्थी विरेश मिश्र ऋषि मिश्र,भूपेंद्र सिंह,टिल्लू मिश्र,संदीप शुक्ल, अनुज बाजपेई, पंकज सिंह सतीश मिश्र,सुनील सिंह, नन्द किशोर पाण्डेय, मनोज यादव, अंकित कश्यप रामजी तिवारी,छोटू मिश्र प्रमोद भार्गव आदि सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं