Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली कौशांबी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विस्तार पर हुई चर्चा

 रायबरेली कौशांबी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विस्तार पर हुई चर्चा



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल  रायबरेली


संवाददाता संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


कौशाम्बी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संगठन की एक बैठक न्याय पंचायत अलवारा में शनिवार को आहूत की गयी बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सरसवां के अध्यक्ष नितिन कुमार समावेशी द्वारा की गयी। बैठक में  संगठन के विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा की गयी  बैठक में अधिकाधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया गया बैठक में बारी बारी से उपस्थित अधिकांश शिक्षको द्वारा सदस्यता ग्रहण कर संगठन के प्रति निष्ठा विश्वास व्यक्त किया गया ब्लाक महमंत्री दीपक सिंह द्वारा बताया गया कि किसी भी स्तर पर शिक्षको का शोषण वर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में  विभिन्न शिक्षक समस्याओं यथा मेडिकल  सी सी एल चयन वेतन मान स्वीकृत हेतु चयन वेतनमान की पत्रावली की संस्तुति न किया जाना मानव संपदा एरियर माडयूल द्वारा ब्लाक स्तर से एरियर आवेदन पत्र को भुगतान हेतु फारवर्ड न किया जाना आदि अनेक शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गयी


इसके साथ ही साथ सर्व सम्मति से कम्पोजिट विद्यालय लोधन का पूरा में कार्यरत सहायक अध्यापक प्रत्यूष मिश्र को ब्लाक कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उपाध्यक्ष अशोक सिंह  मंत्री जय भारतीया  ब्लाक मंत्री संतोष साहू, संयुक्त मंत्री रोहित कुमार  अजीत सिंह मीडिया प्रभारी रवि कुमार  सत्यप्रताप सिंह  कुलनंदन सिंह रोहित कुमार  संजय कुमार विक्रम सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं