Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कारोबारी के घर डकैती, पत्नी का मर्डर...

 कारोबारी के घर डकैती, पत्नी का मर्डर...


मथुरा में पति को मरा समझकर छोड़ गए, हालत गंभीर:-     CCTV की डीवीआर भी ले गए... करोडो की लूट की आशंका 


UP : मथुरा में आगरा-मथुरा हाईवे स्थित गुरु कृपा विलास में मुकुट व्यवसायी और उनकी पत्नी पर रात में घर में घुसे बदमाशों ने हमला बोल दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि मुकुट व्यवसायी किशन अग्रवाल की हालत नाजुक है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर में करोडो की लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।


वृंदावन निवासी किशन अग्रवाल करीब ढाई माह पहले गुरु कृपा विलास में रहने आए थे। घर में केवल दंपती ही थी। शुक्रवार रात दोनों घर में सो गए। रात करीब एक बजे निजी कार चालक मोहसिन घर आया और फिर ढाई बजे चला गया। शनिवार सुबह नौ बजे मोहसिन फिर घर पहुंचा तो कमरे में किशन अग्रवाल और उनकी पत्नी कल्पना अग्रवाल (55) लहूलुहान हालत में मिले। दोनों के सिर पर प्रहार किया गया था।

मोहसिन ने किशन अग्रवाल के समधी शंकर सेठ को सूचना दी। जब तक वह लोग पहुंचे, कल्पना की मृत्यु हो गई। जबकि किशन अग्रवाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने तलाश किया तो डीवीआर नहीं मिला...


रात में बदमाशों द्वारा लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। mandal kordinater Rajkumar Singh ki report

कोई टिप्पणी नहीं