दहेज़ की सूली पर चढ़ी विवाहिता...
दहेज़ की सूली पर चढ़ी विवाहिता...
मुज़फ्फरनगर की बेटी का मेरठ मे हुआ मर्डर
हत्या के बाद लाश को फांसी के फंदे पर लटकाया.. फरार हुआ पति..
UP : मेरठ में टीपीनगर थाना क्षेत्र के विश्व एन्क्लेव में शिवानी (26) की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। घटना के बाद पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी की हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाया गया। वारदात को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने FIR दर्ज की हैं । वर्ष 2020 में मीरापुर की रहने वाली शिवानी गुप्ता की शादी विश्व एन्क्लेव के रहने वाले अंबुज गुप्ता पुत्र डाल चंद गुप्ता के साथ हुई थी। उनका दो साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। आरोप है कि सास सरला देवी, ससुर डाल चंद और पति अंबुज गुप्ता कई दिन से दहेज की मांग कर रहे थे। शिवानी के भाई शिवम ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे फोन आया कि बीमारी के चलते शिवानी की मौत हो गई है, आप मेरठ आ जाओ। इसके बाद वह और परिवार के अन्य लोग यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवानी के गले में चोट का निशान था।मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवानी को फंदे पर लटकाने के बाद शव को नीचे उतारा गया। जमीन पर गद्दा डालने के बाद शिवानी का शव उस पर छोड़कर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट
Post a Comment