लखनऊ सरोजनी नगर दृष्टिबाधितों के चेहरों पर भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह लाए मुस्कान
लखनऊ सरोजनी नगर दृष्टिबाधितों के चेहरों पर भाजपा विधायक डॉ राजेश्वर सिंह लाए मुस्कान
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
बढ़ती ठंड के साथ कंबल वितरण महाभियान ने पकड़ा जोर हर जरूरतमंद तक पहुँच रहे है कंबल
लखनऊ ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट के साथ ही गलन बढ़ गई है सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा जनहित एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत प्रारंभ हुआ कंबल वितरण महाभियान अब जनकल्याणकारी अभियान बन चुका है बढ़ती ठंड के साथ ही हर जरूरतमंद तक कंबल की राहत पहुंचाने का काम तेज कर दिया गया है
निरंतर जारी इस महाभियान में डॉ. राजेश्वर सिंह के संकल्पों के अनुरूप हर जरूरतमंद तक कंबल पहुंच रहा है कंबल वितरण महाभियान के अंतर्गत गुरुवार को मोहान रोड स्थित दिव्यांगजन कल्याण द्वारा संचालित दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल वितरण किया गया इस दौरान विद्यालय के एक सौ पच्चीस दृष्टि बाधित बच्चों को कंबल दिए गए इस महाभियान की चर्चा हर ओर हो रही है
डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े पैमाने में निरंतर कंबल वितरण महाभियान चलाया है जिसका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है पिछले ग्यारह दिनों से क्षेत्र में कंबल वितरण महाभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से टीम राजेश्वर बूथ अध्यक्षों और यूथ क्लब के माध्यम से प्रत्येक असहाय व निराश्रितों तक कंबल पहुंचाया जा रहा है
Post a Comment