Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

झारखंड की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया प्रदर्शन शामिल हुए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी

 लखनऊ झारखंड की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया प्रदर्शन शामिल हुए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी



अदिती   न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ



झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके करीबियों के यहां से दो सौ करोड़ से ज्यादा भ्रष्टाचार की धनराशि बरामद हुई है कांग्रेसियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अगुवाई में राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, पूर्व मंत्री एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी  महापौर सुषमा खर्कवाल एमएलसी मुकेश शर्मा विधायक डॉ नीरज बोरा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने झारखंड से कांग्रेस सांसद के घर भ्रष्टाचार के दो सौ करोड़ से भी अधिक रुपए मिलने के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और पुतला फूंका

कार्यकर्ताओं के हाथ में भ्रष्टाचारी कांग्रेस मुर्दाबाद की तख्तियां थी और सभी ने कांग्रेस के घोटालों भ्रष्टाचार की नीतियों और तुष्टिकरण की राजनीति के विरोध में जमकर नारेबाजी की

विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि जहां कांग्रेस का जनप्रतिनिधि होगा वहां इस बात की गारंटी है कि वह भ्रष्टाचार  करेगा

भ्रष्टाचार की काली कमाई से कांग्रेस नेता अपनी जेब भर रहे हैं और यह सारा पैसा गांधी परिवार की तिजोरी तक जाता है यह सारा पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है जिससे कांग्रेस के नेता अपने घर भर रहे हैं  यह बहुत आश्चर्यजनक है कि खड़गे सोनिया गाँधी और राहुल गांधी इन मामलों में चुप्पी साधे बैठे हैं जनता से जो लूटा है उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी यह मोदी की गारंटी है  मोदी की गारंटी मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी


डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि देश गवाह है कि पूर्व में केंद्र की कांग्रेस शासित सरकारों के राज्य में कितने हजारों करोड़ के अनगिनत घोटाले हुए हैं और आज भी उनके जनप्रतिनिधि पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है

एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार कमीशनखोरी लूट-खसोट और दलाली की गारंटी है और दूसरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  की गारंटी है जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है

मोदी सरकार मतलब बेईमानों से पाई-पाई वसूलने की गारंटी


मुकेश शर्मा ने कहा कि अगर एक कांग्रेसी सांसद के पास दो सौ  करोड़ की नगदी पकड़ी गई, तो बाकी सभी कांग्रेस सांसदों के पास कितनी नकदी होगी इस हिसाब से तो गांधी परिवार विश्व का सबसे भ्रष्टाचारी परिवार है

विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेता भारत की अर्थव्यवस्था गरीबों की कमाई और नागरिकों के अधिकारों को दीमक की तरह खा रहे हैं कांग्रेस पार्टी आप टीएमसी सहित  आई एन डी आई आई एलायंस के दल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं

विरोध प्रदर्शन में महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला पार्षद दल उपनेता सुशील तिवारी पम्मी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी  विवेक सिंह तोमर घनश्याम अग्रवाल सौरभ वाल्मीकि प्रवीण गर्ग हेमंत दयाल मधुबाला त्रिपाठी रीना चौरसिया अर्चना साहू बबीता सक्सेना सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित रही

कोई टिप्पणी नहीं