शादी शुदा युवती ने दोस्ती का प्रपोज़ल रिजेक्ट किया तो सिरफिरा गोद से छीन ले गया 14 माह की मासूम बेटी
शादी शुदा युवती ने दोस्ती का प्रपोज़ल रिजेक्ट किया तो सिरफिरा गोद से छीन ले गया 14 माह की मासूम बेटी
आगरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बदायूं से बच्ची को किया सकुशल बरामद
UP : आगरा में एक महिला ने प्यार का प्रपोजल नहीं माना, तो सिरफिरे आशिक नीरज ने उसकी 14 महीने की बच्ची नेहा को किडनैप कर लिया। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर बच्ची को बरामद कर लिया। यह घटना आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की है। ये आशिक महिला का कई दिनों से पीछा कर रहा था। महिला विरोध करती थी, लेकिन वो मान नहीं रही थी। इसके बाद यह दुस्साहस किया।डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सुशील नगर (एत्मादुद्दौला) निवासी गजेंद्र की 14 माह की बालिका नेहा का अपहरण हुआ था। गजेंद्र की पत्नी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाले नीरज उर्फ नीलेश ने फोन करके उसे बुलाया। उसके साथ मारपीट करके बच्ची को उठा ले गया। आरोपी महिला पर बुरी नजर रखता था। उससे दोस्ती करना चाहता था। FIR के बाद पता चला आरोपी नीरज उर्फ नीलेश मूलतः बिलसी बदायूं का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम को तत्काल बदायूं के लिए रवाना किया गया। सिर्फ़ हुलिए के आधार पर ढूंढना बड़ा काम था फिर भी
@agrapolice
ने हार नही मानी।और बच्चा बरामद कर लिया गया।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट
Post a Comment