लखनऊ सरोजनीनगर के निराश्रितों को ठंड से मिली राहत डॉ राजेश्वर सिंह नें पंद्रह से अधिक जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
लखनऊ सरोजनीनगर के निराश्रितों को ठंड से मिली राहत डॉ राजेश्वर सिंह नें पंद्रह से अधिक जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ।एल दिन हो या रात हो शहर हो या गांव हो, मंदिरों में भी वृद्धाश्रमों में भी अस्पतालों में भी सड़कों पर भी हर जगह हर असहाय, हर जरूरतमंद और हर निराश्रितों तक सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह इस कड़ाके की ठंड में पुरे सेवा भाव से राहत पहुँचाने में जुटे हुए हैं सरोजनीनगर में कोई असहाय कोई निराश्रित न भूखा रहेगा न ठंड की मार झेलेगा इन संकल्पों के साथ व अपनी माँ तारा सिंह की प्रेरणा से अंत्योदय के लक्ष्य को साकार करते हुए पूरे समर्पण भाव के साथ क्षेत्र के हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुँचाने के लिए कार्य कर रहे हैं
कंबल वितरण महाअभियान के अंतर्गत डॉ राजेश्वर सिंह ने पांच टीमों का गठन कर क्षेत्र के अलग-अलग कोने में कड़ाके की ठण्ड में रात गुजार रहे निराश्रितों को कंबल भिजवाया प्रत्येक निराश्रित को ठंड से राहत दिलाने हेतु डॉ राजेश्वर सिंह की टीमों ने पुरे सेवा भाव के साथ आशियाना चौराहा अवध चौराहा लोकबंधु अस्पताल चुंगी कृष्णानगर पावर हाउस बँगला चौराहा उतरेटिया कल्ली पश्चिम खजाना कंपलेक्स कुंडौरा औरंगाबाद शहीद पथ नीलमथा चौराहा अर्जुन गंज एयरपोर्ट गौरी बंथरा बिजनौर जैसे स्थानों पर जरुरतमंदों को कंबल दिए गए बता दें कड़ाके की ठण्ड और भरी शीतलहर के बीच आधी रात में भी राजेश्वर सिंह की टीम पूरी निष्ठा और सेवा भाव के साथ लोगों को मदद पहुंचाती दिखी वहीं हाड़ कपाने वाली ठंड में सहारा पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और डॉ सिंह के इस अभियान की लोगों ने जमकर सराहना की
तो वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को स्कूटर इंडिया चौराहा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में कंबल वितरण महाअभियान संचालित कर विधायक राजेश्वर सिंह ने अपनी टीम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण करवाए इससे पहले गुरुवार को सरोजनीनगर के ग्राम खांडेदेव में तमाम असहाय और निराश्रितों को कंबल प्रदान किया गया
माँ तारा सिंह की स्मृति में संचालित इस महाअभियान से अब तक अनेकों चेहरों पर मुस्कान और ठण्ड में राहत पहुंची है अबतक सरोजनीनगर स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजनों महिलाओं दृष्टिबाधित विद्यालय के छात्रों, अस्पतालों क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों रैन बसेरों में रहने वाले असहाय लोगों और राहगीरों को कंबल प्रदान किए गए हैं इसके साथ - साथ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों यूथ क्लब के युवाओं और तारा शक्ति केंद्रो की महिलाओं के माध्यम से भी जरूरतमंदों को कंबल पहुंचाए जा चुके हैं डॉ सिंह सरोजनीनगर में कंबल वितरण महाभियान के तहत अब तक पन्द्रह हजार से अधिक जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध करा चुके हैं
विधायक डॉ राजेश्वर सिंह का कहना है कि सरोजनीनगर परिवार के हर असहाय हर निराश्रित को ठंड से बचाव हेतु हर संभव सुविधा संसाधन उपलब्ध कराना है जिसके लिए संचालित यह महाभियान अनवरत जारी रहेगी
Post a Comment