Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी -नवागत जिलाधिकारी ने आज मीडिया बंधुओं के साथ की वार्ता

 अमेठी -नवागत जिलाधिकारी ने आज मीडिया बंधुओं के साथ की वार्ता





आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, सकुशल व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना बताई पहली प्राथमिकता


शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल


अमेठी। नवागत जिलाधिकारी सुश्री निशा अनंत ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के मीडिया बंधुओं के साथ वार्ता कर उनका परिचय प्राप्त किया। तदोपरांत जानकारी देते हुए बताया कि वह 2015 बैच की आई.ए.एस. अधिकारी है इससे पूर्व वह सचिव व मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय, उपाध्यक्ष खुर्जा विकास प्राधिकरण बुलंदशहर, मुख्य विकास अधिकारी बदायूं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ तथा असिस्टेंट कलेक्टर रायबरेली के पद पर कार्य कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है इसके अतिरिक्त शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना व जन समस्याओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव तथा जनपद के मीडिया बंधु उपस्थित रहे।

उप मंडल ब्यूरो ओम प्रकाश सिंह  की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं