Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने शिव सेना शिंदे गुट के नेता पर चलाई गोली

महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने शिव सेना शिंदे गुट के नेता पर चलाई गोली



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता  प्रवीण सैनी लखनऊ 


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में बीती रात बेहद चौंकाने वाली घटना घटी राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के विधायक ने अपने ही समर्थक दल के नेता के नेता पर गोली चला दी गोली चलाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. घायल नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है  घटना की जांच की जा रही है

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड ने शुक्रवार रात थाने में शिव सेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड पर गोली चला दी इस घटना में घायल महेश गायकवाड़ का अस्पताल में इलाज चल रहा हैयह घटना हिल लाइन पुलिस स्टेशन की है एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महेश गायकवाड़ और उनके एक समर्थक को पांच गोलियां लगीं


बताया जाता है कि शुक्रवार को हिल लाइन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड और शिंदे गुट के शहर प्रमुख महेश गायकवाड के बीच चर्चा चल रही थी. इसी दौरान गणपत गायकवाड़ के समर्थकों ने अचानक हाथापाई शुरू कर दी और महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी इस घटना में महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज ठाणे के ज्यूपिटर अस्पताल में चल रहा है

कोई टिप्पणी नहीं