इंटरलॉकिंग निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन
इंटरलॉकिंग निर्माण हेतु हुआ भूमि पूजन
बदलापुर जौनपुर
नगर पंचायत बदलापुर में आज शुक्रवार के दिन वार्ड नंबर 14 सरोखनपुर चतुर्थ में अच्छे लाल उपाध्याय के मकान से राजेश दुबे के मकान तक व वार्ड नंबर 9 तृतीय सरोखनपुर में हरिराम निषाद के कुएं से गृहराज शुक्ला के मकान तक इंटरलॉकिंग नव निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह ने किया वहीं अन्य जगहों में हो रहे इंटरलॉकिंग कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु ठेकेदार को निर्देशित किया। जहां इंटरलॉकिंग नवनिर्माण से क्षेत्रीय जनता उत्साहित है। इस मौके पर गंगा सिंह, राजेश दुबे, शनि शुक्ला मंडल अध्यक्ष,राजनाथ उपाध्याय, मिथलेश सिंह, रामकृष्ण उपाध्याय, निर्भय उपाध्याय, अंकुर शुक्ला, गृहराज शुक्ला व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
Post a Comment