Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ इको फ्रेंडली बैग वितरण की अनूठी पहल से पूरा हो रहा डॉ. राजेश्वर सिंह का महिला स्वावलंबन और प्लास्टिक मुक्त सरोजनीनगर का संकल्प

 लखनऊ इको फ्रेंडली बैग वितरण की अनूठी पहल से पूरा हो रहा डॉ. राजेश्वर सिंह का महिला स्वावलंबन और प्लास्टिक मुक्त सरोजनीनगर का संकल्प



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


सरोजनीनगर : डॉ राजेश्वर सिंह ने स्कूलों में बटवाए तारा शक्ति केंद्रों' में बने 'इको फ्रेंडली बैग बच्चों के खिले चहरे




लखनऊ  सरोजनीनगर में इको फ्रेंडली बैग वितरण की अनूठी पहल एक महाभियान बन चुकी हैं जिसके माध्यम से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के महिला सशक्तिकरण पर्यावरण संरक्षण और बच्चों को सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने का संकल्प एक साथ पूरा हो रहा है महिला स्वावलंबन के उद्देश्य से सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ राजेश्वर द्वारा संचालित ताराशक्ति केंद्रों की महिलाओं द्वारा बनाए गये इको फ्रेंडली बैग का वितरण परिषदीय विद्यालयों में निरंतर करवाया जा रहा है अब तक अब तक क्षेत्र के चालीस स्कूलों पचपन सौ बच्चों के बीच इको फ्रेंडली बैग का वितरण किया जा चुका है साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है

इको फ्रेंडली बैग वितरण के सतत क्रम में गुरुवार को क्षेत्र के पांच स्कूलों में इको फ्रेंडली बैग का वितरण किया गया। प्राथमिक विद्यालय माती दो  प्राथमिक विद्यालय माती  एक प्राथमिक विद्यालय बंगालीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय ठकुराइन खेड़ा और प्राथमिक विद्यालय कल्ली पूरब में लगभग  छह सौ इको फ्रेंडली बैग बांटे गए  साथ ही स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी किट कॉपी और चॉकलेट्स दिए गए जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने डॉ. राजेश्वर सिंह का आभार जताया

इस दौरान बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति उन्हें जागरुक किया गया सभी बच्चों ने इको फ्रेंडली बैग का इस्तेमाल करने तथा जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस बाबत डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि इसके माध्यम से महिला स्वावलंबन गुणवत्तापरक शिक्षा और प्लास्टिक मुक्त सरोजनीनगर का संकल्प एक साथ सिद्ध हो रहा है  सरोजनीनगर में घर-घर तक ईको फ्रेंडली बैग पहुंचाने के लिए यह पहल अनवरत चलती रहेगी

अवगत हो कि डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर कि महिलाओं को रोजगार दिलाने और ​आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें इको फ्रेंडली बैग बनाने का प्रशिक्षण दिलाया गया और उनके द्वारा बनाए गए इन इको फ्रेंडली बैग्स का वितरण स्कूलों में करवाया जा रहा है इन बैग्स के बदले महिलाओं को उचित धनराशि प्रदान की जाती है

कोई टिप्पणी नहीं