दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में असामान्य और चौंकाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीका-टिप्पणी जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में असामान्य और चौंकाने वाली अंतरराष्ट्रीय टीका-टिप्पणी जारी है :
इस पूरे घटनाक्रम के दो पहलुओं पर लोग बात कर रहे हैं
रुल ऑफ लॉ और दूसरे लोकतांत्रिक देश की संप्रभुता का आदर, कानूनी निष्पक्षता का सम्मान जैसे मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों पर पूरी दुनिया को पाठ पढ़ाने वाले अमेरिका और यूरोप खुद कितने पाखंडी हैं।अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले में एक बार फिर से इन पश्चिमी देशों का पाखंड और डबल स्टैंडर्ड दुनिया के सामने उजागर हुआ है।
इस मुद्दे का एक दूसरा पहलू भी है, जिसके बारे में कई लोगों ने लिखा है।
इससे पहले भी बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गिरफ्तार हुए, हेमंत सोरेन तो अभी भी जेल में हैं लेकिन इस तरह का अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप तो नही हुआ था, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी में ऐसा क्या है?
जर्मनी और अमेरिका द्वारा किए गए टीका-टिप्पणी को नीचे पढ़ सकते हैं:
पहले जर्मनी के विदेश मंत्रालय की तरफ से बयान आया:
"हम मानते हैं और उम्मीद करते हैं कि इस मामले में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक बुनियादी सिद्धांतों से संबंधित मानकों का पालन किया जाएगा"
भारत ने इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताते हुए भारत में जर्मनी के डिप्टी अंबेस्डोर जॉर्ज एंज्विलर को तलब करके जर्मन विदेश मंत्रालय के इस बयान को अनुचित और इसे भारतीय न्यायिक व्यवस्था में हस्तक्षेप माना।
जर्मनी के बाद अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता की भी इसी मामले में टिप्पणी आई:
"हम मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रकिया को प्रोत्साहित करते हैं।"
भारत सरकार की ओर से विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर अमेरिका के कार्यवाहक उप प्रमुख को तलब किया और बयान जारी करते हुए कड़े शब्दों कहा कि दोनो देशों को दूसरों की संप्रभुता और आंतरिक मामलों का सम्मान करना चाहिए।
भारत के इस दो टुक आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद एक बार फिर से अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी, कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने और भारत द्वारा अमेरिकी राजनयिक को तलब किए जाने का राग अलापते हुए यह वक्तव्य जारी किया गया कि :
"हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित अन्य कार्रवाइयों पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी के उन आरोपों से भी अवगत हैं कि टैक्स अधिकारियों ने उनके कुछ बैंक खातों को इस तरह से फ्रीज कर दिया है जिससे आगामी चुनावों में प्रभावी ढंग से प्रचार करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। और हम इनमें से प्रत्येक मुद्दे के लिए निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रियाओं को प्रोत्साहित करते हैं।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24
Post a Comment