Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

यूपी में बैखौफ बदमाश,सहारनपुर में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस...!!

 यूपी में बैखौफ बदमाश,सहारनपुर में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस...!!



शाम को घर से दो युवक बाइक पर बिठा कर ले गए थे,सुबह घर से 1 किलोमीटर दूर पड़ा मिला शव.........!!


मृतक छात्र का नाम आदित्य था। वह RN टैगोर विद्या पीठ मंदिर स्कूल में पढ़ता था। उसके पिता जोगिंदर सिंह किसान हैं। मृतक का एक और बड़ा भाई है। जोगिंदर सिंह ने बताया कि आदित्य के पास शनिवार देर शाम 8 बजे फोन आया। थोड़ी देर बाद 2 युवक बाइक पर आए।


आदित्य उनके साथ बाइक पर बैठकर चला गया। 11 बजे तक जब आदित्य घर नहीं लौटा, तो हमने उसे फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद हमने आस-पास उसकी तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया


पिता ने बताया, रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे गांव के लोग गेहूं काटने खेतों में गए। वहां उन्होंने आदित्य का लहूलुहान शव देखा। वो लोग आदित्य को पहचानते थे, इसलिए उन्होंने मुझे फोन किया और घटना के बारे में बताया। मैं आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। फिर पुलिस को सूचना दी।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं