Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आगामी चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के संयुक्त दलों ने कसी कमर

 आगामी चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के संयुक्त दलों ने कसी कमर



श्री न्यूज24/अदिति न्यूज

राजू सिंह/मयंक गुप्ता

पलिया कला


गत दिवस दिनांक 24 अप्रैल 2024 को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवम सपा कार्यकर्ताओं सहित सहयोगी दलों की एक बैठक अयोजन किया गया।कांग्रेस-सपा गठबंधन कार्यालय पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर  कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां " क़मर " ने कहा कि वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों में देश के संविधान को बचाने की लड़ाई है जिसे हम समाजवादी भाइयों के साथ मिल कर लड़ेंगे और जीतेंगे। 

किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्या ने बताया कि यह लड़ाई केंद्र की तानाशाह सरकार से है और हम पूरे दम खम से लड़ेंगे ।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खीरी लोक सभा प्रभारी शरद मिश्रा ने कहा कि इस सरकार ने जो नफ़रत का माहौल पैदा किया है हर कांग्रेसी राहुल गांधी बनकर  मोहब्बत की दुकान खोलने को आतुर है। हर कांग्रेसी में समाजवादी राहुल गांधी गांधी  हर समाजवादी कार्यकर्ता में कांग्रेस जन अखिलेश यादव को देख कर  चुनाव लड़े तो हमारी जीत निश्चित है। इस दौरान  वरिष्ठ कांग्रेसी अमर गुप्ता,, पूर्व नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां "क़मर",गुड्डू अख्तर ने भी सम्बोधित किया सभा मे वरिष्ठ कांग्रेसी गुरनाम सिंह प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता रामचंद्र ऐंठपुर राजिंदर सिंह  एडवोकेट रामलखन एडवोकेट श्रीचंद जिला महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस आदिल खान सौरभ चौबे आसाराम तथा समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा अध्यक्ष जावेद अख्तर, जफ़र खां "टीटू", डॉ. फुरकान अंसारी सहित दर्जनों कांग्रेसी एवं समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा का संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं