अयोध्या बना भ्रष्टाचार का अड्डा, गुजराती कंपनियों को दिया जा रहा फायदा: अजय राय
अयोध्या बना भ्रष्टाचार का अड्डा, गुजराती कंपनियों को दिया जा रहा फायदा: अजय राय
कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों में नेम प्लेट लगाने के फरमान पर कहा भाजपाई कर रहे हैं तुगलकी राजनीति।
अदिति न्यूज़ /श्री न्यूज़ 24 अयोध्या
ब्यूरो चीफ अयोध्या दल बहादुर पांडे
अयोध्या- कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के साथ भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशान साधा। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानों में नेम प्लेट लगाने के फरमान पर कहा कि यह पूरी तरह से गलत है, इस फरमान को वापस लेना चाहिए, ये तुगलकी राजनीति है। इससे पहले वह मंडल कारागार में बंद कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।
अयोध्या की फैजाबाद लोकसभा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी की जीत के बाद उत्साह से लवरेज कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में हम सभी सीटें जीत कर अव्वल साबित होंगे। कहा कि दसों सीट हम जीतेंगे, भाजपा को दसों सीट पर हराएंगे।
इसके साथ ही अयोध्या के डेवलपमेंट पर भी खूब चुटकी ली। बोले अयोध्या के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार हो रहा है। गुजरात की कंपनियों को सारे काम दिए गए हैं। चाहे राम पथ का निर्माण हो, चाहे भगवान राम के मंदिर का निर्माण हो, यह आरोप हमने नहीं लगाया है यह आरोप राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने लगाया है। जो सबसे पुराने पुजारी है, जो विगत कई वर्षों से भगवान राम की सेवा करते आ रहे हैं। अयोध्या भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। पूरे गुजरात की कंपनियां यहां आकर डेरा डालकर लूट रही हैं। कांग्रेस लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रही है, बनारस में भी सरकार ने 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किया है लेकिन वहां की भी दशा खराब है। सरकार चाहे जितना पैसा विकास में खर्च करे, सब गुजरात की कंपनियां ले जा रही हैं, कांग्रेस इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतर कर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में पूरी बीजेपी लिप्त है। भाजपा में आपस में ही झगड़े हो रहे हैं। अब यह लोग जाने वाले हैं।
Post a Comment