तहसील पलिया में बाढ़ का कहर, गांव हुए जलमग्न, सड़कें बंद, प्रशासन जुटा राहत कार्य में
तहसील पलिया में बाढ़ का कहर, गांव हुए जलमग्न, सड़कें बंद, प्रशासन जुटा राहत कार्य में
पलियाकलाँ (खीरी)। पलिया नगर संग आस-पास के अन्य कई गांवों में बाढ़ का संकट छाया हुआ है। बाढ़ के कारण कई गांव जलमग्न हो गए हैं और सड़कों का संपर्क भी टूट गया है। इस संकट की घड़ी में प्रशासन ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार
एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार आरती यादव की अगुवाई में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुँचाने का कार्य जारी है। बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है और खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।
तहसीलदार आरती यादव का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
उधरएसडीएम ने बताया कि सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है और जरूरतमंदो तक मदद पहुंचाने के लिए टीमें दिन-रात काम कर रही हैं।
इस संकट की घड़ी में प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी एकजुट होकर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं।
Post a Comment