तीन साल की लड़की के गायब होने के बाद उसकी बरामदगी के लिये पुलिस एक्टिव।
तीन साल की लड़की के गायब होने के बाद उसकी बरामदगी के लिये पुलिस एक्टिव।
पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच कर कर रहे छानबीन।
अदिति न्यूज /श्री न्यूज 24 अयोध्या
ब्यूरो चीफ अयोध्या
दलबहादुर पांडे
मवई थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में मंगलवार को तीन साल की लड़की के लापता होने के बाद पुलिस काफी एक्टिव नजर आ रही है।घटना की सूचना पर एस पी ग्रामीण अतुल सोनकर,सी ओ रूदौली आशीष निगम कोतवाल रूदौली देवेंद्र सिंह,थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी के अलावा करीब आधा दर्जन एस आई व महिला एस आई के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस के जवान कोंडरा गांव पहुंच कर लड़की के तलाश में जुट गये हैं।पुलिस अधिकारी लड़की की मां तथा पिता से लम्बी पूछताक्ष की है।इसके अलावा सी ओ ने आसपास के तालाब में गोताखोरों की मदद से लड़की की तलाश कराई है।पुलिस हर एंगिल से जांच पड़ताल कर रही है। सी ओ आशीष निगम ने पुलिस की दो टीमों का गठन कर दिया है टीमें अपने अभियान में लग गयी हैं।गांव में इस घटना से सनसनी फैली हुई है।
Post a Comment