Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस

 एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस



लखीमपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर खीरी इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रांत सह मंत्री पुष्पा गौतम ने कहा अभाविप दुनिया का एक मात्र छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से छात्रों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य कर रहा है। विभाग प्रमुख डॉ. माधव चतुर्वेदी ने कहा अभाविप ने अपने 76 वर्षों की यात्रा में अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं अभाविप कार्यकर्ता छात्रों को राष्ट्रवादी विचार से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में अनवरत लगे हुए हैं। आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा ने कहा छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है छात्रों को सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए किताब से समाज तक की यात्रा का नाम विद्यार्थी परिषद है। इस दौरान जिला संयोजक अजय पांडेय ने कहा कि अभाविप स्वामी विवेकानन्द के सपनों को साकार करने के लिए सतत सक्रिय है विद्यार्थियों को भारत के गौरवशाली परंपरा से अवगत होना चाहिए,

 अतः सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सफल बनाने में लगे कार्यकर्ता इस प्रकार हैं, जिला सह संयोजक सुधांशु, नगर मंत्री शिखर तिवारी,  ऐश्वर्या सिंह, अभय शुक्ला, कृष्ण गुप्ता,सौम्या शुक्ला,जितिन शुक्ला प्रिंस प्रजापति,

 उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं