Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया शुरू

 नगर व्यापार मंडल की चुनाव प्रक्रिया  शुरू


अध्यक्ष 03 और महामंत्री पद हेतु 04 नामांकन हुए दाखिल

  @डीपी मिश्र

पलियाकलां (खीरी)।

नगर व्यापार मंडल पलिया की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई,चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु 03 व महामंत्री पद हेतु 04 नामांकन दाखिल किए गए।

 जानकारी के अनुसार 

उत्तर प्रदेश उद्योग नगर व्यापार मंडल के चुनाव में नामांकन कार्यक्रम पलिया के अग्रवाल धर्मशाला   शुरू की हुई।

जिसमे अध्यक्ष पद हेतु अनूप मिश्रा, धीरज गुप्ता , व आलोक गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल किया।

महामंत्री पद हेतु चांद कुमार जैन ,राजीव गुप्ता ,संदीप बंसल व आशीष अग्निहोत्री ने अपना दाखिल किया।

नामांकन पत्रों की जांच आपत्ति व निस्तारण 21 अगस्त को चुनाव चिन्ह आवंटन 22 अगस्त को मतदान 27 अगस्त को अग्रवाल धर्मशाला पलिया में संपन्न होगा यह जानकारी चुनाव प्रभारी उदयवीर सिंह ने दी।

इस अवसर पर चुनाव अधिकारी जिलाध्यक्ष राम मोहन सोनी सह चुनाव अधिकारी मुनेन्द्र पाल सिंह फुरकान अंसारी, शिव कुमार सोनी तहसील अध्यक्ष बलराम गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता, अनिल वर्मा, गगन मिश्रा, अमन गुप्ता राकेश गर्ग ,संदीप कोहली, किशन सिंह राजू राठौर,सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं