Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा हर घर तिरंगा कार्यशाला आयोजित

 लखनऊभाजपा लखनऊ महानगर द्वारा हर घर तिरंगा कार्यशाला आयोजित 



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली 


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


गणतंत्र दिवस से पूर्व प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाए जाने के तहत भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा "हर घर तिरंगा" कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

कार्यशाला में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया।


कार्यशाला में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के समय पूरे भारतवर्ष में खुशी की लहर के साथ जो बंटवारे की विभीषिका हमने झेली थी उससे हमारे मन स्थिति पर बुरी छाप पड़ी थी उन सबको याद करते हुए हर घर तिरंगा और अन्य अभियान को सफल बनाना है।


प्रदेश उपाध्यक्ष और लखनऊ प्रभारी त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि "हर घर तिरंगा" राष्ट्र प्रेम और सद्भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रम है। हमें यह लक्ष्य या लेकर अभियान को सफल बनाना है कि हर घर पर तिरंगा लहराये। घरों के साथ ही हमें हर प्रतिष्ठान, और कार्यालय पर भी झंडा लगाने के लिए कार्य करना है ।


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि विगत वर्षों से भाजपा लखनऊ महानगर पार्टी के कार्यकर्ता गणतंत्र दिवस को सभी देशवासियों के साथ मिलकर मनाते हैं। गणतंत्र दिवस से पूर्व सप्ताह को हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी सभी कार्यक्रम और अधिक उत्साह के साथ मनाए जाएंगे।


मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन अभियान संयोजक अभिषेक खरे अंशु  ने किया और समापन पर महामंत्री राम अवतार कनौजिया ने आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला में मनीष गुप्ता, सुधीर हलवासिया, रजनीश गुप्ता ,अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, पंकज सक्सेना, विजय भुर्जी सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं