Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

चौरे बाजार :- प्रधान की मौत के बाद पत्नी प्रियंका सिंह "राणा" ने जीता उपचुनाव, चली सहानुभूति की लहर।

 चौरे बाजार :- प्रधान की मौत के बाद पत्नी प्रियंका सिंह "राणा" ने जीता उपचुनाव, चली सहानुभूति की लहर।




अदिति न्यूज /श्री न्यूज 24 अयोध्या


ब्यूरो चीब अयोध्या।

दलबहादुर पांडे


बीकापुर ब्लाक के चौरे चंदौली ग्राम सभा में ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए 6 अगस्त को उपचुनाव हुआ था।आज मतगणना हुई।इस दौरान चौरे चंदौली ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह राणा पत्नी स्व० दिनेश राणा (जैकी राणा) निर्वाचित घोषित किए गए।उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अच्छे लाल को लगभग 513 मतों से पराजित किया।

     मतगणना के बाद ग्राम प्रधान प्रियंका सिंह राणा प्रधान घोषित करने के बाद समर्थकों ने अबीर, गुलाल के साथ जीत का जश्न मनाया।चुनाव की जिम्मेदारी बखूबी पम्मू राणा निभा रहे थे।

      बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू हुई।जहां,सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

        प्रियंका सिंह राणा ने बताया कि हम अपने पति के अधूरे काम को पूरा करुंगी।साथ ही सारे ग्रामवासियों का विशेष ध्यान रखूंगी।जिन्होंने हमारी संवेदनाओं को जाना समझा और हमें जिताया भी।

       निर्वाचित ग्राम प्रधान की तरफ से पप्पू राणा ने क्षेत्र के लोगों की बधाई दी है वहीं घर पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है।अबीर गुलाल लगाकर लोगों ने बधाई देकर फूल मालाओं से लाद दिया।

कोई टिप्पणी नहीं