हिन्दू जीवनशैली विश्व की अद्वितीय जीवन धारा-जिला सम्पर्क प्रमुख
हिन्दू जीवनशैली विश्व की अद्वितीय जीवन धारा-जिला सम्पर्क प्रमुख
@डीपी मिश्र
पलियाकलां(खीरी)
सरस्वती विद्यामन्दिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला का तीन दिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग विधिवत सम्पन्न हुआ।यह अभ्यास वर्ग 23अगस्त से 25 अगस्त तक चला।जिसमें पलिया नगर,पलिया खण्ड व बिजुआ खण्ड के 56 स्वयंसेवकों ने संघ की रीति,नीति बड़ी लग्न के साथ सीखी।समापन सत्र में मुख्यवक्ता जिला सम्पर्क प्रमुख कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि हिन्दू जीवन शैली विश्व की अद्वितीय जीवन धारा है।जो वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को आत्मसात करती हुई सम्पूर्ण मानव जगत के कल्याण की कामना करती है।यह जीवन की अद्भुत कला है।देश व समाज के प्रति सर्वस्व समर्पण की भावना को समेटे हुए यह जीवन धारा सम्पूर्ण मानव जाति को मानवता का शाश्वत सन्देश देती है।विगत लगभग 100वर्षो से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस जीवन पद्धति को पल्ल्वित व पुष्पित करने का पुनीत कार्य कर रहा है।आज संघ की विचार धारा संसद से लेकर राष्ट्रपति भवन तक पहुंची है।इसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज दक्षिण एशिया सहित दुनिया के तमाम देश भारत की ओर बड़ी आशा के साथ अपने कल्याण की कामना अनुभव कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक अमित भसीन ने की।खण्ड कार्यवाह आशीष ने वर्ग कार्यवाह के दायित्व को बखूबी निभाया।समापन अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।जिसमें नगर से संदीप बंसल,राजीव गुप्ता,आशीष अग्निहोत्री,विजय नरायन महेंद्रा, कौशल प्रजापति,दिनेश दिवाकर,मनोज गुप्ता,विजय गुप्ता,शिवपाल सिंह,उदयवीर सिंह,वरुण मिश्रा की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।अभ्यास वर्ग के सफल आयोजन में सह जिला कार्यवाह बलजीत सिंह,नगर कार्यवाह अभिषेक शुक्ल, खण्ड कार्यवाह आशीष,शिवनाथ ओझा व खण्ड प्रचारक योगेंद्र की वंदनीय भूमिका रही है।
Post a Comment