शस्त्र व शास्त्र की निपुणता वर्तमान परिवेश की आवश्यकता -भाटी
शस्त्र व शास्त्र की निपुणता वर्तमान परिवेश की आवश्यकता -भाटी
@डीपी मिश्रा
पलिया कलां (खीरी )
शक्ति उपासना व भगवान श्रीराम का विज्योत्सव पर्व विजयदशमी नगर में भव्यता क़ साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अवतार सिंह ने कहा कि शस्त्र व शास्त्र की निपुणता वर्तमान परिवेश की आवश्यकता है। असत्य पर सत्य की विजय का यह पर्व श्रीराम के पथ चिन्हो पर चलने के लिए प्रेरित करता है।यह पर्व शौर्य व पराक्रम का प्रतीक है। प्रदेश महामंत्री उदयवीर सिंह ने कहा कि यह पर्व बताता है कि आसुरी शक्तियों का विनाश एक दिन अवश्य होता है। उन्होंने कहा का आज ही के दिन आदि शक्ति माँ दुर्गा ने महिशासूर का मर्दन किया था. हम सभी को शस्त्र व शास्त्र दोनों में पारंगत होना चाहिए। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्रीराम व भारतमाता की वंदना व शस्त्र पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष अंकुर सिंह ने किया। इस अवसर पर लक्ष्यप्रताप, आशीष सिंह, चंदभान सिंह, राजेश शाही, कपिलमुनि सिंह, सतेन्द्र सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, वैभवप्रताप सिंह सहित तमाम गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
Post a Comment