होगा ऐतिहासिक ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान
होगा ऐतिहासिक ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान
लखनऊ
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी द्वारा पिछले वर्ष ऐतिहासिक ब्राह्मण महाकुंभ का सफल आयोजन किया गया वहीं इस वर्ष भी 14 दिसंबर 2024 को ब्राह्मण महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया और कहा पिछले वर्ष ब्राह्मण महाकुंभ ऐतिहासिक रहा जिसकी प्रदेश में चर्चा रही और यह सफलता हमारे जांबाज पदाधिकारीयों एवं संगठन के लोगों द्वारा हुआ जहां विशाल भीड़ इकट्ठा हुई और इसकी गूंज शासन प्रशासन तक पहुंची वहीं यह भी बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की 20 अक्टूबर 2024 को एक विशेष बैठक संगठन के कैंप कार्यालय गोमती नगर विस्तार में 10:00 बजे आहूत की गई है जिसमें सभी पदाधिकारी पहुंचकर ब्राह्मण महाकुंभ को सफल बनाने के लिए अपने विचार प्रकट करें।
Post a Comment