Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा पलिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा सप्तदशी पाठ का किया गया आयोजन

राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा पलिया में नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा सप्तदशी पाठ का किया गया आयोजन



श्री न्यूज 24/अदिति न्यूज़

मयंक गुप्ता/राजू सिंह


पलिया नगर  के राम जानकी मंदिर ठाकुर द्वारा में इस बार नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर 3 अक्टूबर से लेकर 9 दिन तक  दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन रामलीला कमेटी बालिका संकल्प मंत्री प्रेम  प्रकाश पांडेय व राजेश भारतीय द्वारा किया जा रहा है सर्वजन हित के कल्याण के लिए पलिया  के मंदिर ठाकुर द्वारा में वेद प्रकाश मिश्रा व्यास जी, मुन्ना लाल मिश्रा, विपिन तिवारी ,अतुल मिश्रा ने बताया कि  सप्तशती पाठ 9 दिन तक लगातार चलेगा।



इस बार नवरात्रि को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में शारदीय नवरात्रि के दौरान भव्य आयोजन किया जाना है। सरकार इस अभियान को मिशन शक्ति से जोड़ा जाएगा। इसके तहत महिला और बालिका सुरक्षा से जुड़े  जागरूकता कार्यक्रम  भी होंगे। जिसके को देखते हुए रामलीला कमेटी के  मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय व राजेश भारतीय ने बताया कि नवरात्रि के दौरान श्री दुर्गा सप्तशती पाठ को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। रामायण में लंका पर चढ़ाई करने से पहले भगवान राम ने भी इस चण्डी पाठ का आयोजन किया था जो कि नवरात्रि के रूप में अश्वनी मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपाद से नवमी तिथि तक रहती है।

ठाकुर द्वारा में हो रहे पाठ में भक्तजन भी बढ़ चढ़ कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है

कोई टिप्पणी नहीं