Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ढोल -नगाड़ों के साथ निकली माताजी की डोला यात्रा

 ढोल -नगाड़ों के साथ निकली माताजी की डोला यात्रा,वेद मंत्रों से हुआ यज्ञ का ध्वज पूजन और कलश यात्रा,



    देवी माता की निकली डोला यात्रा।

   ध्वज पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ करते श्रीकुल संस्थान  के सेवादार,तथा प्रमुख यजमान डा.एके अवस्थी 

@डीपी मिश्रा 

  पलियाकलां  (खीरी)। नगर क़े आध्यात्मिक श्रीकुल सेवा संस्थान  पलिया द्वारा पवित्र शारदा नदी के पावन तट पर आज से शुरू हुए महाचंडी यज्ञ , कल्पवास एवं देव दीपावली के कार्यक्रम हेतु संस्थान के देवी मंदिर से पूजन- अर्चनकर ढोल नगाड़ों के साथ माता जी की डोला यात्रा निकली। जो नंगे पैर श्रद्धालु भक्तों द्वारा शारदा पर होने वाले यज्ञ स्थल पर पहुंचाई गई। इसके बाद यज्ञ ध्वज पूजन, कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, वेदी रचना आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए। यज्ञ का शुभारंभ नगर के प्रमुख चिकित्सक डॉक्टर ए के अवस्थी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वज पूजन कर किया।

   कार्यक्रम आयोजक आचार्य गोविंद माधव मिश्र के हवाले से संस्था के प्रवक्ता पंडित धनेंन्द्र शुक्ला ने बताया कि कल 08 नवंबर को पंचांग पूजन, अरणी मंथन द्वारा अग्नि प्राकट्य कराया जाएगा जबकि 9 नवंबर से 13 नवंबर तक देव पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं यजमानों द्वारा यज्ञ आहुतियां  प्रदान की जाएंगी। इसके बाद पूर्णाहुति होगी। जबकि 14 नवंबर को रामचरितमानस अखंड पाठ बैठेगा एवं 15 नवंबर को यज्ञ समापन, आरती प्रसाद वितरण एवं महाभोज भंडारे का आयोजन होगा। सायं 6:30 बजे देव दीपावली का महापर्व हर्षोल्लासपूर्वक धूमधाम से मनाया जाएगा। 

      माता जी की डोला यात्रा से लेकर यज्ञ ध्वज पूजन व कलश यात्रा आदि में समाज सेवी आलोक मिश्रा, संस्था के संरक्षक रामचंद्र शुक्ल, आचार्य अतुल शुक्ला, पंडित सोमेश माधव मिश्र, पंडित राजेंद्र तिवारी,गौरव राणा,अभिषेकमिश्र, रोहित सिंह, गगन मिश्रा, कृष्ण कुमार गोपी,सुनील गुप्ता, रामू वर्मा, विश्वकांत त्रिपाठी, उमाशंकर मिश्रा, निरंकार बरनवाल, शेरा वर्मा, आदर्श अग्रवाल, विनय त्रिपाठी, मोतीलाल, चंदन पंडित,अभिषेक मिश्रा , पूनम गुप्ता,साक्षी त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, मंजू वर्मा, शताक्षी मिश्रा, गुनगुन गुप्ता, वंदना मिश्रा,रुद्राक्ष त्रिपाठी समेत तमाम मातु शर्तिया मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं