Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

फुलवारी में राम और सीता का मिलन ब्रह्म और आदि शक्ति की लीला: गुप्तेश्वर।

 फुलवारी में राम और सीता का मिलन ब्रह्म और आदि शक्ति की लीला: गुप्तेश्वर।



अदिति न्यूज /श्री न्यूज 24अयोध्या


मंडल ब्यूरो अयोध्या दलबहादुर पांडेय


फुलवारी में राम और सीता का मिलन प्राकृत नहीं है यह ब्रह्म और आदि शक्ति की लीला है, भगवन और भक्ति का मिलन है। फुलवारी में जनकनंदिनी ने राम को देखा और एकटक देखतीं रह गई और रामजी जनकनंदिनी को निहारते नहीं थकते उक्त विचार इनायत नगर के आस्था होटल में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिवस बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गोविन्दाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज ने फुलवारी मिलन, धनुष यज्ञ और श्रीराम विवाह प्रसंग की कथा सुनाते हुए कही। 

  गोविन्दाचार्य ने कहा कि सीता जी इतनी सुन्दर थी कि उनकी सुंदरता का वर्णन रामचरित मानस की रचना करने वाले संत तुलसीदास जी स्वंय इस तरह करते हैं  "सिय सुंदरता बरनि न जाइ, लघु मति बहुत मनोहरताई"। कथा वाचक ने श्री राम विवाह का सुंदर वर्णन करते हुए कहा कि आप सब बराती हैं मैं तो कन्या पक्ष से हूं, विवाह गीत सुनाया। उन्होंने सीता जी की विदाई और विवाह की रश्मों का वर्णन गीतों के माध्यम से किया तो सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा वाचक गोविन्दा चार्य ने सीता जी के विदाई प्रसंग का ऐसा मार्मिक वर्णन किया किया कि श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं।

  श्री राम कथा मे मुख्य यजमान शिवराज यादव , रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, महंत रामदास, पीसीएस अमित जायसवाल, पूर्व प्रमुख कमलेश यादव, पूर्व प्रमुख विनय कुमार रावत, भवानी फेर मिश्र, अरूण गुप्ता, रोहित तिवारी, प्रवेश पाण्डेय, विवेक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं