Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नहाय खाय से शुरू हुआ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा। आज. के दिन कद्दू-भात खाने की है परम्परा जानें शुभ मुहूर्त

 नहाय खाय से शुरू हुआ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा। आज. के दिन  कद्दू-भात खाने की है परम्परा जानें शुभ मुहूर्त



अयोध्या हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर 2024, मंगलवार यानी आज से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ के पहले दिन नहाय खाय की परंपरा होती है। इस दिन व्रती सुबह नहाकर सात्विक भोजन ग्रहण करते है। आज से नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो गई. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन यानि कि आज नहाय खाय है। इस दिन लौकी की सब्जी, चने का दाल और चावल (भात) खाने का महत्व है, इसको बनाने से लेकर खाने तक हर जगह शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस महापर्व का समापन शुक्रवार 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं