Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. महिला मोर्चा द्वारा होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

होली मिलन समारोह से बढ़ता है एक दूसरे में प्रेम- प्रीति त्रिपाठी 


जौनपुर 



नगर के रामाश्रय कॉलोनी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति त्रिपाठी के आवास पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं. राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के आवाहन पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी देखरेख संगठन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष जयेन्द्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति त्रिपाठी ने कहा सनातन धर्म का अति महत्वपूर्ण त्योहार होली जो की बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है और यह सीख देता है कि हमें एक दूसरे के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करना चाहिए यह हमें भाईचारे का संदेश देता है तथा होली मिलन समारोह से एक दूसरे में प्रेम बढ़ता है। वही एकत्रित महिलाओं द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाई गई। इस मौके पर प्रीति त्रिपाठी जिला अध्यक्ष, अर्चना जिला प्रभारी, ललिता मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, ऊषा जिला उपाध्यक्ष, अर्चना सिंह जिला उपाध्यक्ष, नीलम मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी, प्रतिभा तहसील प्रभारी, उषा पटेल जिला संगठन मंत्री, दीप शिखा तिवारी जिला सह प्रभारी, मुस्कान जिला मीडिया सह प्रभारी, सुनीता शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष, मंजू उपाध्याय तहसील अध्यक्ष, ममता, भाग्यमती द्विवेदी, सुनीता शुक्ला, विनीता पाठक, हिमांशी शुक्ला, विनीता पांडे, साधना पाठक, साधना सिंह, रश्मि सुनीता तिवारी, रेनू, सपना, रेखा मिश्रा, रीता सिंह, दुर्गा चौबे, मधुबाला तिवारी, अंजली सिंह तथा सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं