Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ऐतिहासिक होली महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

 ऐतिहासिक होली महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन 



वर्षों से चली आ रही प्रथा है जीवित- श्रीपति 


सुजियामऊ बक्सा 


क्षेत्र के सुजियामऊ गांव में बक्सा के पूर्व ब्लाक प्रमुख पं. श्रीपति उपाध्याय के आवास पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी होली के दिन होली महोत्सव का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए उपाध्याय जी ने बताया कि यह प्रथा पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे परिवार में चली आ रही है। पूर्वजों के जमाने से यह आयोजन किया जा रहा है जहां पर विलुप्त होती हुई फागुन गीत एवं राग व गायन जिले से ही नहीं बल्किजिले के बाहर से गायक आते हैं और अपनी प्रस्तुति देते हैं। वहीं होली मिलन से आपसी भाईचारा बढ़ने के साथ क्षेत्रवासी इकट्ठा होते हैं तथा विलुप्त होती गायन जिसमे चौताल, झूमर, चैता बेलवरिया जैसे गीत प्रस्तुत हुए जिसमे गायिका श्वेता, प्रियांशी, आशीष पाठक, कैलाश शुक्ला, राम आसरे तिवारी, सूरज उपाध्याय, लक्ष्मी उपाध्यक्ष, विनय मिश्रा, चक्रवर्ती पूर्व प्राचार्य ने होली गीत प्रस्तुत कर समा बाधा वही पुष्प की होली खेल कर आपसी भाईचारे की मिसाल दिखाई इस मौके पर प्रो. आर एन त्रिपाठी बीएयू सदस्य पूर्व लोक सेवा आयोग प्रयागराज, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्रा प्राचार्य, स्वामी श्याम जी महराज, रामकृष्ण त्रिपाठी, रत्नाकर चौबे सपा नेता जिला अध्यक्ष ब्राह्मण संगठन, डॉ अरुण कुमार मिश्रा, डॉ राकेश दुबे, सुशील दुबे, डॉ. मनोज मिश्रा, ओमकार मिश्रा, अजय त्रिपाठी, कृष्णानंद उपाध्याय, शिवानंद उपाध्याय, विद्यानंद उपाध्याय, संदीप उपाध्याय, अरविंद मिश्रा, गिरीश चंद्र उपाध्याय, विजय उपाध्याय, शुभम, अनुज तथा सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं