Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एसएसबी निकली जागरूकता साईकिल रैली

 एसएसबी  निकली जागरूकता साईकिल रैली


शरीफ खान/डीपी मिश्र

पलिया कलां (खीरी)

 एसएसबी 39वीं वाहिनी के जवानों ने जन जागरूकता अभियान को लेकर 46 किमी की जन  जागरण साईकिल  रैली निकाल नागरिकों को जागरूक किया 

जानकारी के अनुसार

 सशस्त्र सीमा बल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमान्डेंट रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय पलिया से समवाय मुख्यालय बनकटी तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में बल के अन्य कार्मिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली ने सीमा क्षेत्र में कुल 46 किलोमीटर की दूरी तय की। इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता के साथ तालमेल, आपसी भाईचारा, बंधुत्व को बढ़ावा देना, क्षेत्र का भौगोलिक अवलोकन (एरिया रेकी) करना तथा सुरक्षा संबंधी जानकारी एकत्र करना था। 

कमान्डेंट श्री रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की साइकिल रैलियों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि सीमा क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।सशस्त्र सीमा बल आमजन की सुरक्षा, राष्ट्र की संप्रभुता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव सतर्क और सजग है।

कोई टिप्पणी नहीं