Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हनुमान जन्मोत्सव की धूम: महराजगंज में निकली शोभायात्रा

 हनुमान जन्मोत्सव की धूम: महराजगंज में निकली शोभायात्रा




महराजगंज, जौनपुर 


शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया तथा हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना की।

शोभा यात्रा की शुरुआत  प्राचीन हनुमान मंदिर से किया गया।

संकट कटै मिटै सब पीरा।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥

बल, साहस और पराक्रम के देवता प्रभु श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को सवंसा में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

भक्तों ने पूरे उत्साह व भक्तिभाव के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में सामाजिक व धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा शोभायात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया। पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। इनमें भाजपा नेता विनय सिंह,अखिलेश सिंह,अमर पाल तिवारी,रमेश मिश्र, मनीष सिंह,संदीप दुबे,बीरेंद्र सिंह,ओम प्रकाश सेठ,करन सिंह,मोहित सिंह,शिव सहाय सिंह,अमित सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे। हनुमान जन्मोत्सव का यह उत्सव न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाता हुआ प्रतीत हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं