Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सात दिनी ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तीसरे दिन द अन्नादिवास कराया गया

 सात दिनी ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के  तीसरे दिन द अन्नादिवास कराया गया


डीपी मिश्रा/शरीफ खान


 पलियाकलां- (खीरी)।निघासन रोड स्थित दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमत धाम मे कराये जा रहे द्वादश ज्योतिर्लिंग प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन अन्नादिवास कार्यक्रम  विधि विधान सें  कराया गया जिसे बनारस और अयोध्या से आए आचार्य मण्डल टोली ने आचार्य पंडित वेदप्रकाश मिश्र "ब्यास जी" के निर्देशन में वैदिक रीति रिवाज से भगवान भोलेनाथ का जलधिवासो उपरांत   विद्वान वैदिक आचार्यो ने अन्नादिवास कराया गया।

    इस अवसर पर सभी तेरह यजमानों सहित वैदिक विद्वत मंडल की टोली ने सनातनी परंपरा का निर्वहन करते हुए नित्य पूजनोउप्रांत द्वादश ज्योतिर्लिंग स्वरूपों को अन्न में वास करने की रीति रुद्री पाठ करते हुए कराया गया रविवार को भगवान का शर्करा (मिष्ठान) में वास कराया जाएगा।

               दोपहर बाद द्वितीय पाली में रुद्री पाठ सहित नित्य पूजन अर्चन कार्यक्रम आरति करायी गयी।

                इस अवसर पर मुख्य रूप से निरंकार प्रसाद बरनवाल, कुमकुम बरनवाल, वेदप्रकाश मिश्र, सुरेश चंद्र गर्ग (गुड वाले) गोल्डन अग्रवाल विनोद अग्रवाल नौगवां, सुभाष अग्रवाल नारनौल, सक्षम शुक्ला,उमाशंकर मिश्र, संजय अवस्थी, सीमा गुप्ता, ज्योति अवस्थी, दयावती गर्ग, विश्वकांत त्रिपाठी, रुद्राक्षी,संतोष लता त्रिपाठी, आशा शुक्ला सहित बनारस तथा अयोध्या से आए वैदिक विद्वानों की टोली मौजूद रही

कोई टिप्पणी नहीं