Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती

हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान बुद्ध की जयंती



न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर




जिला  अमेठी  आज दिनांक 12-05-25 को आरसेटी गौरीगंज–अमेठी में भगवान बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।             




कार्यक्रम का शुभारंभ आरसेटी निदेशक अनिल कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प 


माल्यार्पण के साथ किया गया। उक्त अवसर  पर आरसेटी के 



प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक ने 


भगवान बुद्ध के अहिंसा, प्रेम और करुणा के संदेश 



को मानवता के कल्याण के लिए आधार मंत्र बताया ,उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्श हमें समानता , सौहार्द 



और सामाजिक न्याय के शाश्वत मूल्यों में विश्वास को मजबूत करने के लिए 


प्रेरित करते हैं। इसलिए आज भी वह समस्त विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं। अंत में फैकल्टी प्रकाश जायसवाल ने 



बताया कि बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध की जन्म, ज्ञान प्राप्ति और 


महापरिनिर्वाण की याद में मनाई जाती है। यह दिन आध्यात्मिक महत्व रखता है और इस दिन को मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 



इस अवसर पर निदेशक अनिल कुमार, प्रकाश जायसवाल, हेमन्त कुमार,दिनेश कुमार सिंह, सरिता तिवारी,महेश कुमार, राहुल एवं सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रह




श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी रामधनी शुक्ला की बड़ी खबर

कोई टिप्पणी नहीं