Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा द्वारा जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र का किया गया उद्घाटन

 राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा द्वारा जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र का किया गया उद्घाटन 



मोहित त्यागी 

स्वतंत्र पत्रकार 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आयुष्मान भारत’ मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है - बी.एल. वर्मा


जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा - राकेश जैन 



यह अस्पताल चिकित्सा सेवा के साथ-साथ पुनर्वास की दिशा में भी कार्य करेगा - मयंक गोयल 


गाजियाबाद, 20 मई 2025। आज गाजियाबाद जनपद के ग्राम डिडौली, मुरादनगर में "जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र" का भव्य उद्घाटन भारत सरकार में सहकारिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश जैन, कार्यक्रम अध्यक्ष सागर महाराज, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


यह अस्पताल क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा देना वाला साबित होगा, जहाँ सामान्य चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ पुनर्वास केंद्र की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। यह केंद्र गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को समर्पित रहेगा।


इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा "मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि 'जीवन आशा' जैसा अत्याधुनिक एवं सेवा-भाव से प्रेरित अस्पताल इस क्षेत्र में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आयुष्मान भारत’ मिशन को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मेरा सदैव प्रयास रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों और यह अस्पताल उसी दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।"


उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री व वरिष्ठ समाज सेवी राकेश जैन ने कहा "मुरादनगर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए यह अस्पताल एक वरदान साबित होगा। यह केंद्र समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के हमारे संकल्प को मजबूत करेगा।"


भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा 

"यह अस्पताल चिकित्सा सेवा के साथ-साथ पुनर्वास की दिशा में भी कार्य करेगा। क्षेत्रीय जनता को अब इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। मैं जीवन आशा ट्रस्ट को इस पहल के लिए धन्यवाद देता हूँ।"


कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की भारी उपस्थिति रही और सभी ने इस पहल की खुलकर सराहना की। 'जीवन आशा अस्पताल' निकट भविष्य में क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवा में नई उम्मीदों का केंद्र बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं