थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 03 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में आज दिनांक-25.06.2025 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा विभिन्न अभियोगों से सम्बन्धित 03 नफर वारंटी अभियुक्त, पतरु पुत्र इब्राहिम, आबिद पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सुमेर नगर थाना संपूर्ण नगर जनपद लखीमपुर खीरी(सम्बंधित मु0सं0 1585/20 धारा 323/504/506 भवानी) और राजू पुत्र रजई निवासी ग्राम सिंगाही खुर्द थाना संपूर्ण नगर जनपद लखीमपुर खीरी (सम्बंधित मु0सं0 580/21 अ0सं0- 105/21 धारा 323/504/506 भवानी) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय भेजा गया।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजकुमार यादव थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी,
का0 संजय यादव थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी और
का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना सम्पूर्णानगर जनपद खीरी मौजूद रहे।
अदिति न्यूज़ / श्री न्यूज़ 24 संवाददाता गणेश सिंह
Post a Comment