Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अवनीश तीर्थराज सिंह उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष नियुक्त

 अवनीश तीर्थराज सिंह उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष नियुक्त



मुंबई। मुंबई कांग्रेस महासचिव एड. अवनीश तीर्थराज सिंह को उत्तर भारतीय सेल मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुंबई कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में आयोजित समारोह में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष सांसद वर्षा गायकवाड़ ने नियुक्त पत्र सौंपते हुए कहा कि एड. अवनीश तीर्थराज सिंह युवा और कार्यक्षम व्यक्ति हैं। हम सबने इनके सामाजिक कार्यों को देखा है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर भारतीय समुदाय कांग्रेस से फिर जुड़ेगा। गायकवाड़ ने

कहा कि कांग्रेस मुंबई में उत्तर भारतीयों की पहली पसंद है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर भारतीय समाज को सांसद, विधायक, मंत्री और महापौर बनाया। मुंबई में उत्तर भारतीयों को सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत इस देश को चलाता है, देश के ज्यादातर प्रधानमंत्री वही से बनते हैं। बीजेपी ने देश को गर्त में डाल दिया है, बीजेपी को सिर्फ कांग्रेस हरा ही सकती है।


एड. अवनीश तीर्थराज सिंह ने कहा कि हम कांग्रेस के विचारधारा के साथ युवाओं को जोड़ेंगे। कांग्रेस मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीयों के हितों की बात करती है। कांग्रस पार्टी ही है जो उत्तर भारतीयों के हितों की रक्षा कर सकती है।


इस अवसर पर मोहसिन हैदर, अशरफ आजमी, अजंता यादव, सुरेश चंद्र राजहंस, निजामुद्दीन राइन, डॉ. किशोर सिंह, विकास पांडेय, बब्बू खान, राजपत यादव आदि नेता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं