Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पुनर्निर्माण व नवीनीकरण के लिए सरकार द्वारा 1.08 करोड का विशेष फंड स्वीकृति

 पुनर्निर्माण व नवीनीकरण के लिए सरकार द्वारा 1.08 करोड का विशेष फंड स्वीकृति



सुजानगंज/जौनपुर  

पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में खड़ा सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अब एक बार फिर से नई चमक बिखेरेगा। बरसात के समय जगह-जगह से पानी टपकने जैसी समस्याओं से जूझ रहे इस केंद्र के पुनरुद्धार के लिए सरकार ने ₹1.08 करोड़ का विशेष फंड स्वीकृत कर दिया है।इस बड़ी सफलता के पीछे हिमांशु त्रिपाठी (चमन) के एक साल से जारी अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने लगातार शासन-प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया और अंततः अपने लक्ष्य में सफल हुए।

स्वीकृत फंड से मुख्यतः निम्न मरम्मत कार्य किए जाएंगे—

1. मुख्य भवन का विशेष मरम्मत कार्य

2. चिकित्सा अधिकारी आवास का विशेष मरम्मत कार्य

3. क्षेणी-2 आवासों का विशेष मरम्मत कार्य

इतनी बड़ी सफलता के बाद हिमांशु त्रिपाठी (चमन) ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि पूरे सुजानगंज क्षेत्र की जनता की जीत है।

कोई टिप्पणी नहीं