पलिया गुरुकुल एकेडमी के छात्र मिर्जापुर बॉलीबाल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
पलिया गुरुकुल एकेडमी के छात्र मिर्जापुर बॉलीबाल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
श्री न्यूज़ 24अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया कलां खीरी
पलिया गुरुकुल एकेडमी आई.सी.एस. सी.बोर्ड द्वारा आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता 2025 में सम्मिलित होने के लिए आज गुरुकुल की टीम अपने कोच ब्रज मोहन मिश्रा के साथ मिर्जापुर में प्रतिभाग करेंगी | यह प्रतियोगिता आई.सी.एस.सी. बोर्ड की प्रतिवर्ष होने वाली प्रतियोगिता है| यह प्रतियोगिता रिजनल स्तर अर्थात मण्डलीय प्रतियोगिता है इसमें लगभग दस मंडल के प्रतियोगी प्रतिभाग करेंगे जो की अपने अपने मंडल के विजेता है| इस बार इस प्रतियोगिता में विभिन्न मण्डलों के साथ गुरुकुल एकेडमी जो की बरेली मंडल का विजेता है अन्य मण्डलों के साथ मुकाबले करेंगा |इसमें सम्मिलित मंडल इस प्रकार है लखनऊ मण्डल बरेली मंडल कानपुर मंडल मेरठ वाराणसी आगरा गोरखपुर इत्यादि |
गुरुकुल एकेडमी (बरेली मंडल )का लोग मैच लखनऊ एवं आगरा के साथ खेला जाएगा |गुरुकुल टीम के कोच ब्रज मोहन मिश्रा के साथ बारहवीं के अनमोल प्रीत सिंह कुलजीत सिंह खैरा जशनप्रीत सिंह गुरुवीर सिंह शैल सिंह उत्कर्ष चौहान मनराज सिंह मो. मोनकिन रजा एवं दसवीं के संदीप कुमार मो. साईक नमन सिंह अंडर 19 में प्रतिभाग करेंगे | इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं वीरेंद्र शुक्ला ने छात्रों को विजयी होने की प्रार्थना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया और अपने वक्तव्य में यह कहा की विद्यालय छात्रों के सर्वागढ़ विकास के लिए सदैव तत्पर है उन्हें मंडल राज्य राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सदा प्रेरित करता है |

Post a Comment