Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्राथमिक विद्यालय असैदापुर में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

प्राथमिक विद्यालय असैदापुर में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।





श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला



अमेठी। प्राथमिक विद्यालय असैदापुर, गौरीगंज में आज चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 विपत्ति में फंसे बच्चों के लिए 24 घंटे उपलब्ध राष्ट्रीय 




आपातकालीन फोन सेवा है, जिसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 1098 नंबर पर अनाथ, परित्यक्त, भिक्षावृत्ति में लिप्त, मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना झेल रहे, दुर्व्यवहार का शिकार, अपेक्षित, बाल विवाह या गुमशुदा बच्चे किसी भी समय निशुल्क कॉल कर सकते हैं। सुपरवाइजर रोशन लाल ने भी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन की 24 घंटे निशुल्क सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौरव श्रीवास्तव ने बच्चों को अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य स्वाती, सहयोगी शिक्षिका राजकुमारी पांडे एवं प्रियंका त्रिपाठी मौजूद रहीं।



श्री न्यूज़ 24 से मंडल ब्यूरो प्रमुख शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं