Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

कक्षा 12वीं की NCC छात्रा पूजा यादव बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी, थाना संपूर्ण नगर खीरी।

कक्षा 12वीं की NCC छात्रा पूजा यादव बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी, थाना संपूर्ण नगर खीरी।



आज दिनांक 09.10.2025 को शासन के निर्देशानुसार मिशन शक्ति अभियान के पंचम चरण के अंतर्गत सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश मिशन शक्ति के तहत पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक  के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना अध्यक्ष संपूर्ण नगर के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु थाना संपूर्ण  नगर जनपद खीरी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत पब्लिक इंटर कॉलेज संपूर्ण नगर की NCC छात्रा पूजा यादव को एक दिवसी थाना अध्यक्ष संपूर्ण नगर बनाया गया । कार्यक्रम का मुख्य संदेश महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार करना तथा समाज में महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना रहा। छात्राओं ने थाना परिषद का भ्रमण कर महिला शक्ति केंद्र एवं महिला हेल्पलाइन डेस्क, कार्यालय अभिलेखों में सीसी टीएनएस कच्छ का निरीक्षण किया। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशन किया गया । थाना अध्यक्ष के रूप में छात्राओं ने नारी सुरक्षा एवं सहकारिता पर अपने विचार व्यक्त किया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं से आत्मनिर्भर एवं आत्म विश्वासी बनने का आवाहन किया। कार्यक्रम में अधिकारी गण  विद्यालय प्रतिनिधि एवं क्षेत्र की महिलाओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न सेवाओं की भी जानकारी दी गई इन सेवाओं का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है जैसे की 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की शिकायत हेतु 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1090 वीमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 आपातकालीन पुलिस सेवा 101 अग्निशमन सेवा 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी। 

यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सम्मान एवं सुरक्षा के संदेश को और अधिक सशक्त रूप से प्रसारित करेगा। 

इस कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाली पुलिस टीम

1. थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार थाना संपुरा नगर जनपद खीरी। 

2. उ0नि0 मेघनाथ यादव थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

3. उ0नि0 अमरपाल सिंह थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

4. उ0नि0 किरन पाल सिंह थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

5. उ0नि0 अनूप कुमार मिश्रा थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

6. हे0का0 सुरेंद्र मिश्रा थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

7. का0 संजय यादव थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

8. म0का0 आरजू वर्मा थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

9. म0का0 नीतू वर्मा थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी। 

10. म0का0 प्रवेश शर्मा थाना संपूर्ण नगर जनपद खीरी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। 


अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24

जिला ब्यूरो गणेश सिंह के साथ सर्वेश मिश्रा की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं